लाइव न्यूज़ :

आसमान छूते दामों के बीच कर्नाटक में खेत से चोरी हुए 2.5 लाख रुपए के टमाटर, किसान ने कर्ज लेकर 2 एकड़ में की थी खेती, लग सदमा

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2023 11:21 IST

महिला किसान धरानी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें सेम की फसल में भारी घाटा हुआ और टमाटर उगाने के लिए कर्ज लेना पड़ा। हमारी फसल अच्छी हुई और कीमतें भी ऊंची थीं। चोरों ने ना सिर्फ टमाटर की चोरी की बल्कि खेतों में उगी खड़ी फसल भी नष्ट कर दिए। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित किसान के मुताबिक, उन्होंने 2 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की थी। टमाटर के भाव में आए उछाल से उन्हें कुछ कमाई की उम्मीद थी। महिला की शिकायत पर हलेबीडु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

बेंगलुरुः जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर 100 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं, कर्नाटक में एक किसान के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए। मामला कर्नाटक के हसन जिले का है। पीड़ित किसान का आरोप है कि 4 जुलाई की रात चोरों ने उसके खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी कर गए।

किसान दंपति के मुताबिक, उन्होंने 2 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की थी। टमाटर लेने के लिए उन्होंने कर्ज भी लिया था। टमाटर के भाव में आए उछाल से उन्हें कुछ कमाई की उम्मीद थी। क्योंकि बेंगलुरु में टमाटर 120 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। लेकिन इस घटना से वे काफी आहत हैं। पीड़ित महिला किसान धरानी ने कहा कि वे फसल को काटने और इसे बाजार में ले जाने की योजना बना रहे थे क्योंकि बेंगलुरु में कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक पहुंच गई थी। 

महिला किसान धरानी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें सेम की फसल में भारी घाटा हुआ और टमाटर उगाने के लिए कर्ज लेना पड़ा। हमारी फसल अच्छी हुई और कीमतें भी ऊंची थीं। चोरों ने ना सिर्फ टमाटर की चोरी की बल्कि खेतों में उगी खड़ी फसल भी नष्ट कर दिए। बकौल धरानी, चोरों ने 50-60 बोरी टमाटर लेने के अलावा बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी। महिला की शिकायत पर हलेबीडु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से टमाटर के आसमान छूते दामों ने लोगों के बजट बिगाड़ दिए हैं। टमाटर का सबसे अधिक उत्पादन महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश (MP) में होता है। लेकिन इन राज्यों में वर्षा अधिक होने के कारण टमाटर की फसल अत्यधिक प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से इसके दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक टमाटर की फसल का एक बड़ा हिस्सा बारिश और बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुका है, जिसकी वजह से भारत के बड़े-बड़े शहरों में इसका भाव 100-120 रुपये प्रतिकिलो चला गया है।

 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप