लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ, तेजस का किराया घटने समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 08:06 IST

26 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार बनेगी वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनेगी। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लियामहाराष्ट्र में शिवसेना के साथ दिवाली के बाद शीर्ष स्तर पर बातचीत हो सकती है।

26 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार बनेगी वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनेगी। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

चंडीगढ़ में विधायक दल की अहम बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। वहीं, कांग्रेस ने गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जजपा हमेशा भाजपा की ‘बी टीम’ ही रहेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जजपा से होगा। सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है। खट्टर उसके बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश करेंगे। चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है। 

महाराष्ट्र में दिवाली बाद शिवसेना से बात

महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी शिवसेना के नयी सरकार में बराबर की हिस्सेदारी मांगने से भगवा दल के लिये संतुलन साधना बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। इस पश्चिमी राज्य में भगवा गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले चीजों को अंतिम रूप देने के लिये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के साथ दिवाली के बाद शीर्ष स्तर पर बातचीत हो सकती है।

5 दिन के लिए तेजस का किराया 35% घटा

आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली से लखनऊ के बीच 27 से 31 अक्टूबर तक भीड़ कम होने के कारण तेजस का किराया घटाने के आदेश दिए हैं। भीड़ बढ़ने के कारण ट्रेन में चार कोच बढ़ाए गए हैं। इसके साथ किराए में कमी की गई है, हालांकि पहली नवंबर से पुराना किराया ही चार्ज किया जाएगा।

अयोध्या में दीपोत्सव आज

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में शनिवार को सभी घाटों पर पांच लाख 51 हजार दीये जलाने की तैयारी की है। साथ ही 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। इस भव्य कार्यक्रम में राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी के अलावा फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर और प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली कमान

कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी हिन्दू समाज पार्टी की नई अध्यक्ष घोषित की गई हैं। हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ में कर दी गई थी। इसके बाद किरण तिवारी ने अपने पति की जिम्मेदारी संभाल ली है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे