लाइव न्यूज़ :

Todays History: भारत ने 24 जनवरी को घोषित किया था ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान, जानिए आज का दिन इतिहास में क्यों है खास

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 24, 2024 08:04 IST

भारत ने आज की तारीख में यानी 24 जनवरी 1950 को रवींद्रनाथ टैगोर के लिखे ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 24 जनवरी 1950 को रवींद्रनाथ टैगोर के लिखे ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान घोषित किया था 24 जनवरी 1911 को जानेमाने गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था2008 में भारत सरकार ने भीमसेन जोशी को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था

History of 24th January: भारत ने आज की तारीख में यानी 24 जनवरी 1950 को भारत के पहले नोबेल विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के लिखे गये ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी थी।

‘जन गण मन’ को टैगोर ने साल 1911 में कमलबद्ध किया था। उनकी मूल रचना बांग्ला भाषा में थी और उनके इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजादी के दीवानों को एक नया उत्साह दिया था। साल 1950 की 24 तारीख को संविधान सभा ने ‘जन गण मन’ के हिंदी अनुवाद को भारत के राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी थी।

इसके अलावा 24 जनवरी 1911 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के जानेमाने गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था। साल 2008 में भारत सरकार ने भीमसेन जोशी को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था।

आइये जानते हैं 24 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में किन-किन विभूतियों और कार्यों के कारण इतिहास के पन्नों में अपनी एक खास जगह रखता है। देश-दुनिया के घटित आज की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएम और दस्तावेज का सिलसिला इस प्रकार है-

1556 : चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।

1826 : पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म।

1857 : कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

1937 : बुल्गारिया और युगोस्लाविया ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म किया।

1950 : ‘जन गण मन...’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए. 1951 : प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

1952 : बंबई (अब मुंबई) में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।

1957 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान दोहराया।

1965 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर (अब कर्नाटक) के जोग में बनी शरावती पन बिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया. इसे उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना बताया गया था।

1965 : सर विंस्टन चर्चिल का 90 बरस की आयु में लंदन स्थित अपने घर में निधन हो गया।

1966 : एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत।

2004 : मंगल की सतह के अन्वेषण के लिए 2003 के मध्य में भेजा गया रोबोटिक रोवर ‘अपोर्च्यूनिटी’ मंगल ग्रह पर उतरा।

2006 : गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल, सीएन, बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी।

2009 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बायपास सर्जरी. इससे पहले 1990 में उनकी बायपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी।

2011 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन।

2020 : अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

2020 : भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर सरका. साल 2018 में भारत का स्थान 78वां था. डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने रहे।

टॅग्स :हिस्ट्रीभारत रत्नराष्ट्रगान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष