लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन 11 साल पीएम रहने के बाद 'आयरन लेडी' मार्गेरेट थैचर ने दिया था इस्तीफा, जानिए 28 नवंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: November 28, 2018 07:38 IST

ब्रिटेन में लौह महिला के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली मार्गेरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था।

Open in App

इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। 28 नवंबर 1990 को ब्रिटेन की महिला प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

ब्रिटेन में लौह महिला के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली मार्गेरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।

1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।

1919 : लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1967: ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई। 

टॅग्स :ब्रिटेनन्यूज़ीलैंडपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है