लाइव न्यूज़ :

Today Top News: आज सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या के मामले में होगी सुनवाई, प्रशांत किशोर पटना में करेंगे अपनी राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2020 08:01 IST

भारत में अपनी संपत्ति जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुरू की गई कार्यवाही के खिलाफ भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।  

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा जाकर ट्रंप की आगवानी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेंगे।निर्मला सीतारमण भारतीय व्यापार और उद्योग को लेकर आज दिल्ली में उद्योग और व्यापार संगठनों से मुलाकात करेंगी।

SC में शराब कारोबारी विजय माल्या की भारतीय संपत्ति जब्त करने के मामले में सुनवाई

भारत में अपनी संपत्ति जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुरू की गई कार्यवाही के खिलाफ भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।  

बता दें कि बीते 7 जनवरी को चीफ जस्टिस  एसए बोबडे की पीठ ने साफ किया था कि उद्योगपति विजय माल्या शीर्ष अदालत में लंबित मामले को लंदन की अदालत में दिवालियापन कार्रवाई टालने का आधार नहीं बना सकते। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में माल्या की वह याचिका लंबित है जिसमें उन्होंने 9000 करोड़ रुपये बकाये को समझौता करने की पेशकश की है।  

सीएम योगी आज आगरा के दौरे पर, ट्रंप के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा जाएंगे। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जा रहे हैं। ट्रंप ताजमहल का दीदार करने के लिए 24 फरवरी की शाम को आएंगे। खेरिया से ताज तक 15 किमी के जिस रूट से होकर ट्रंप गुजरेंगे, मुख्यमंत्री उस पर किए जा रहे विकास कार्यों को देखेंगे। इसके बाद सीएम योगी ट्रंप की सुरक्षा के लिए बनाए गए ब्लू प्रिंट को सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर देखेंगे। इस ब्लू प्रिंट को एसएसपी बबलू कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दिल्ली में भारतीय व्यापार और उद्योग संगठनों के लोगों से करेंगी मुलाकात  

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय व्यापार और उद्योग पर कोरोना वायरस के प्रभाव का आकलन करने के लिए आज दिल्ली में उद्योग और व्यापार संगठनों से मुलाकात करेंगी।

प्रशांत किशोरपटना में आज बिहार की राजनीति के लिए करेंगे बड़ा ऐलान

आज पटना में प्रशांत किशोर बिहार चुनाव के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। दिल्ली का चुनाव (Delhi Assembly Election) खत्म करके राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बिहार (Bihar) का रूख कर रहे हैं। प्रशांत किशोर मंगलवार को पटना (Patna) में अपनी रणनीतियों का खुलासा करेंगे। 

बता दें कि जेडीयू (JDU) से निष्कासित किए जाने के बाद, ये पहली बार होगा कि हम प्रशांत किशोर को पटना में दिखेंगे। प्रशांत किशोर द्वारा मंगलवार को कुछ बड़ा ऐलान किए जाने की बात कहने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि बिहार को लेकर प्रशांत किशोर का अगला कदम क्या होगा? वो किस पार्टी में शामिल होंगे? वो किस पार्टी के लिए रणनीतिकार का काम करेंगे? या बिहार में प्रशांत किशोर कोई नई पार्टी या फोरम बनायेंगे? ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर 2020 के विधानसभा चुनाव में क्या बड़ी भूमिका निभाने को लेकर आज ऐलान करेंगे। 

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षाएं मंगलवार से राज्यभर में शुरू होंगी। इस साल की वार्षिक परीक्षा में 10वीं और 12वीं में कुल 56 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा नजदीक आते देख तमाम छात्रों की धड़कनें बढ़ चुकी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा 2020 में इंटरमीडिएट के 25 लाख 86 हजार छात्र भाग लेंगे तो वहीं हाईस्कूल के 30 लाख 25 हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 दिनों के भीतर 3 मार्च को समाप्त हो जाएंगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन में यानी 6 मार्च को समाप्त हो जाएंगी।

टॅग्स :प्रशांत किशोरपटनासुप्रीम कोर्टविजय माल्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो