लाइव न्यूज़ :

दिनभर की टॉप 5 न्यूज: पाकिस्तान ने भारत से बात करने के लिए अमेरिका से मांगी मदद, 7 रोहिंग्याओं को वापस भेजा म्यांमार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 4, 2018 18:53 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, चार अक्टूबर: आज (चार अक्टूबर) की देशभर की मुख्य समाचार इस प्रकार हैं। सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की। डॉलर के मुकाबले रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने तथा कच्चे तेल के दाम 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से गुरुवार को शेयर बाजारों का हाल बेहाल रहा। सेंसेक्स 806 अंक टूटकर 35,200 अंक से नीचे आ गया। यह इसका तीन महीने का निचला स्तर है।

1- राफेल के मामले को लेकर कांग्रेस गई कैग के पास 

राफेल सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को फिर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का रुख किया और आग्रह किया कि इस मामले में ‘फोरेंसिक ऑडिट’ किया जाए और सभी तथ्यों को रिकॉर्ड पर लाया जाए ताकि संसद जवाबदेही तय कर सके।

2- रोहिंग्या विवाद 

भारत ने असम में अवैध रूप से रह रहे सात रोहिंग्या प्रवासियों को गुरूवार को उनके मूल देश म्यामां वापस भेज दिया। भारत द्वारा उठाया गया यह इस तरह का पहला कदम है।

3- उद्धव जाएंगे अयोध्या

राम मंदिर को लेकर मची राजनैतिक होड़ के बीच, शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे पर अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरे के बाद अयोध्या जाएंगे।

4-  तनुश्री की बढ़ी मुश्किले

 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज किया गया है।

5- पाक विदेश मंत्री ने अमेरिका से की ये मांग

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता शुरू कराने में अमेरिका मदद करे क्योंकि दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद अभी बंद है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावपाकिस्तानतनुश्री दत्ताअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह