लाइव न्यूज़ :

ईद के दिन भी कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, पढ़ें दिनभर की 10 प्रमुख खबरें

By भाषा | Updated: June 5, 2019 19:41 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी एक अध्ययन के मुताबिक वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपात स्थिति बन गई है क्योंकि यह भारत में हर साल पांच वर्ष से कम उम्र के एक लाख बच्चों की जान ले रहा है और यह देश में होने वाली 12.5 प्रतिशत मौतों के लिए भी जिम्मेदार है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बुधवार को ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प

Open in App

 पांच जून 2019 बुधवार शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

1. पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद मंगलवार की रात तीन दिन की निजी यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

2. विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी एक अध्ययन के मुताबिक वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपात स्थिति बन गई है क्योंकि यह भारत में हर साल पांच वर्ष से कम उम्र के एक लाख बच्चों की जान ले रहा है और यह देश में होने वाली 12.5 प्रतिशत मौतों के लिए भी जिम्मेदार है।

3. राजस्थान के नलिन खंडेलवाल बुधवार को घोषित राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे।

4. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बुधवार को ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।

5. कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल से सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन में संकट दूर होने की अटकलों के बीच, गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि पहले खाली मंत्री पदों को भरा जाएगा।

6.माउन्ट एवरेस्ट और इसके आस-पास की चोटियां तेजी से प्रदूषित हो रही हैं और गर्मी की चपेट में आ रही हैं जिससे ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इससे भविष्य में चढ़ने वाले पर्वतारोहियों को अधिक खतरे का सामना करना पड़ सकता है। एक अमेरिकी वैज्ञानिक ने मंगलवार को यह बात कही।

7. कांग्रेस की भारतीय-अमेरिकी सदस्य प्रमिला जयपाल मंगलवार को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बन गईं।

8.बेहतर निवेश तथा निजी खपत के दम पर भारत आने वाले समय में भी सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना रहेगा। विश्व बैंक के अनुसार, अगले तीन साल तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.50 प्रतिशत रह सकती है।

9.केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने दूसरे कार्यकाल को शुरू करते ही राजमार्गों के निर्माण में 15 लाख करोड़ रुपये निवेश करने से लेकर खादी एवं एमएसएमई उत्पादों का वैश्वीकरण कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को गति देने की योजना तैयार की है।

10. भारतीय हाकी टीम नये कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई करने के अभियान की शुरूआत गुरूवार से यहां एफआईएच सीरिज फाइनल्स के जरिये करेगी ।

11. करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने अपने रिकार्ड मैच में भले ही गोल कर दिया हो लेकिन भारत को बुधवार को यहां किंग्स कप फुटबाल टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में ऊंची रैंकिंग की कुराकाओ से 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :नितिन गडकरीजम्मू कश्मीरपाकिस्तानईद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन