सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार में लगेगी लगाम

By भाषा | Published: December 9, 2020 05:24 PM2020-12-09T17:24:43+5:302020-12-09T17:24:43+5:30

To prevent road accidents, the speed of vehicles will be curbed on the expressway | सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार में लगेगी लगाम

सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार में लगेगी लगाम

नोएडा, नौ दिसंबर सर्दियों में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार को कम करने का फैसला किया है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की गति सीमा को कम करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से कार तथा अन्य हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर, जबकि भारी वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहन चालकों में जागरुकता भी पैदा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए थे, इस बात को ध्यान में रखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने तय किया है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: To prevent road accidents, the speed of vehicles will be curbed on the expressway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे