लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पहला संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी ‘आप’

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:22 IST

Open in App

जयपुर, आठ अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके तहत उसका पहला संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गंगानगर में आयोजित होगा।

‘आप’ के प्रदेश सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए गंगानगर में पहला संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने का फैसला किया है। इस सम्मेलन को पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी और सांसद संजय सिंह संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और इसके लिए जयपुर में रविवार को संपन्न दो दिवसीय राज्य स्तरीय मंथन कार्यक्रम में फीड बैक लिया गया। उन्होंने कहा कि दो दिन में प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी जिला कार्यकारिणियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कामकाज की समीक्षा की गई। पार्टी ने तय किया है कि जल्द ही जरुरत के मुताबिक इन अग्रिम संगठनों का पुनगर्ठन किया जाएगा।

जागीरदार ने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार जनता को लूटने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पार्टी की मांग है कि दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान की स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में बदलाव किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं