लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ से जुड़े मामले पर डेरेक ओ ब्रायन से पूछताछ

By भाषा | Updated: August 9, 2019 17:45 IST

ओ ब्रायन से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ से जुड़े बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ की गई है। बंगाली में प्रकाशित होने वाले इस मुखपत्र के ओ ब्रायन प्रकाशक हैं। सीबीआई ने 26 जुलाई को उन्हें कई करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउन्हें अगस्त के पहले सप्ताह में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था।इसके बाद राज्यसभा सदस्य ने सीबीआई से पेश होने के लिए कुछ समय मांगा था।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन से सीबीआई ने सारदा पोंजी घोटाला मामले में शुक्रवार को यहां पूछताछ की। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ओ ब्रायन से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ से जुड़े बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ की गई है। बंगाली में प्रकाशित होने वाले इस मुखपत्र के ओ ब्रायन प्रकाशक हैं। सीबीआई ने 26 जुलाई को उन्हें कई करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था।

उन्हें अगस्त के पहले सप्ताह में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। इसके बाद राज्यसभा सदस्य ने सीबीआई से पेश होने के लिए कुछ समय मांगा था क्योंकि संसद का सत्र चल रहा था जो सात अगस्त को खत्म हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संसद का सत्र समाप्त होने के बाद ब्रायन शहर के सीजीओ परिसर में पूछताछ के लिए पहुंचे। 

टॅग्स :शारदा चिट फंडममता बनर्जीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos