लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये लुईजिन्हो फलेरियो को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:03 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरियो को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो ने कांग्रेस का दशकों का साथ छोड़कर सितंबर में टीएमसी का दामन थाम लिया था। पिछले महीने उन्हें टीएमसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

टीएमसी ने ट्वीट किया, ''हम संसद के उच्च सदन के लिए लुईजिन्हो फलेरियो को नामित करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि राष्ट्र की सेवा करने के उनके प्रयासों की व्यापक रूप से सराहना की जाएगी!''

राज्यसभा सीट के लिये उपचुनाव 29 नवंबर को होना है। उच्च सदन से टीएमसी सांसद अर्पिता घोष के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली टीएमसी भाजपा शासित राज्यों गोवा और त्रिपुरा में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है।

पार्टी ने फलेरियो के अलावा महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अपने पाले में किया है।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिये अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोवा में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले महीने तटीय राज्य का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट