लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को बच्चों संग नहीं जाने दिया गया यूएई, वापस लौटीं रुजिरा बनर्जी

By भाषा | Updated: June 5, 2023 19:26 IST

मामले में रुजिरा के एक वकील ने बताया है कि ‘‘उन्हें एक मामले में ईडी की ओर से जारी लुकआउट नोटिस का हवाला देते हुए आव्रजन पर रोका गया। उच्चतम न्यायालय के एक आदेश में कहा गया है कि उनकी विदेश यात्रा पर कोई रोक नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को यूएई जाने से रोकने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वे यूएई जाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ सुबह सात बजे हवाई अड्डे पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रुजिरा बनर्जी को आठ जून को पेश होने को कहा है।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय के ‘लुकआउट’’ नोटिस का हवाला देते हुए कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाली एक उड़ान पर सवार होने से रोक दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने रुजिरा बनर्जी को आठ जून को पेश होने को कहा है। रुजिरा बनर्जी के वकील ने यह जानकारी दी है। 

रुजिरा के एक वकील ने क्या कहा है

सूत्रों के अनुसार, रुजिरा विमान में सवार होने के लिए अपने दो बच्चों के साथ सुबह सात बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। रुजिरा के एक वकील ने बताया, ‘‘उन्हें एक मामले में ईडी की ओर से जारी लुकआउट नोटिस का हवाला देते हुए आव्रजन पर रोका गया। उच्चतम न्यायालय के एक आदेश में कहा गया है कि उनकी विदेश यात्रा पर कोई रोक नहीं है।’’ 

रुजिरा अब घर लौट गई हैं- रुजिरा के एक वकील 

वकील ने कहा कि रुजिरा ने ईडी को शनिवार को अपनी यात्रा योजना के संबंध में जानकारी दी थी और टिकट की प्रति भी दी थी। उन्होंने कहा,‘‘अब उन्हें रोक दिया गया। उन्हें पांच जून की तारीख वाले समन की प्रति भी सौंपी गई जिसमें उनसे आठ जून को कोलकाता में ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। वह अब घर लौट गई हैं।’’ 

उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि दंपत्ति के विदेश यात्रा पर कोई रोक नहीं है- रुजिरा बनर्जी

इस संबंध में जानकारी के लिए हवाई अड्डे तथा ईडी प्राधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। रुजिरा के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में दावा किया गया कि उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि जिसमें कहा गया है कि दंपति पर विदेश यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 

बयान में कहा गया ,‘‘रुजिरा बनर्जी ने पांच अक्टूबर से 18 अक्टबूर तक अमेरिका की यात्रा की थी और तब ईडी को कोई आपत्ति नहीं थी।’’ गौरतलब है कि पिछले वर्ष ईडी ने कोयला चोरी घोटाला मामले में रुजिरा से पूछताछ की थी। सीबीआई ने भी इसी मामले में 2021 में रुजिरा से पूछताछ की थी।  

टॅग्स :Abhishek Banerjeeटीएमसीसुप्रीम कोर्टप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया