लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने की चुनाव आयोग से पीएम मोदी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2019 14:05 IST

टीएमसी ने पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लिखा है, 'ऐसे बयान देकर पीएम मोदी हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव आयोग में शिकायतपीएम मोदी के 40 टीएमसी विधायकों से संपर्क में रहने के बयान को लेकर टीएमसी ने की शिकायतटीएमसी का आरोप- 'हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं पीएम, यह आचार संहिता का उल्लंघन है'

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक रैली में 40 टीएमसी विधायकों से संपर्क के बयान की शिकायत चुनाव आयोग से की है। टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में कहा है कि ऐसे बयान देकर पीएम मोदी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और साथ ही हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

टीएमसी ने पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लिखा है, 'ऐसे बयान देकर पीएम मोदी हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम मोदी ऐसी झूठी बात बोलकर वोटर्स को भी लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।'  

टीएमसी की ओर से सोमवार को चुनाव आयोग को भेजी गई इस पत्र में पार्टी ने नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी रद्द करने की भी मांग की है। टीएमसी ने लिखा, 'आपसे आग्रह है कि आप पीएम नरेंद्र मोदी से उनके बयान के बारे में सबूत की मांग करे और अगर वे इसे देने में नाकाम होते हैं तो उनका नामांकन आचार संहित के उल्लंघन के लिए रद्द किया जाना चाहिए।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक रैली में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि टीएमसी के 40 विधायक उनके सम्पर्क में हैं और भाजपा के चुनाव जीतने के बाद वे अपनी पार्टी छोड़ देंगे। मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र और उत्तर 24 परगना के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'दीदी, इस चुनाव का परिणाम आने के बाद आपके अपने विधायक भी आपका साथ छोड़ देंगे। आपके 40 विधायक मेरे सम्पर्क में हैं और भाजपा के चुनाव जीत जाने पर आपके सभी विधायक आपको छोड़ देंगे। आपके पैर के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक गई है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी