लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी पर दिलीप घोष की विवादित टिप्पणी के विरोध में बंगाल के राज्यपाल से मिला तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

By शिवेंद्र राय | Updated: July 7, 2022 16:51 IST

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक टीवी कार्यक्रम के दौरान टिप्पणी की थी। दिलीप घोष के बयान पर हंगामा मचा हुआ है और तृणमूल के कार्यकर्ता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं दिलीप घोष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर की थी विवादित टिप्पणीदिलीप घोष ने ममता बनर्जी के वंश पर उठाए थे सवाल

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी एक टीवी कार्यक्रम में की थी। अब तृणमूल कांग्रेस का एक 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दिलीप घोष पर कार्रवाई की मांग के लिए गुरूवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिला।

क्या कहा था दिलीप घोष ने?

सबसे पहले आपको बताते हैं कि इस सियासी घमासान के पीछे आखिर वजह क्या है। दरअसल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कहा था कि जब ममता बंगाल जाती हैं तो खुद को बंगाल की बेटी कहती हैं। जब गोवा जाती हैं तो गोवा की बेटी बन जाती हैं। मां-बाप का कोई ठिकाना नहीं है। कभी भी कुछ भी बोल देती हैं।

दिलीप घोष के इस बयान के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस उन पर हमलावर है। टीएमसी में नं. 2 माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा है कि भाजपा के नेता इस तरह देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते हैं।

दिलीप घोष के बयान पर टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने भी बयान जारी कर कार्रवाई की मांग की है। डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बयान को महिला विरोधी बताया है।

बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने जाने वाले टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में कुनाल घोष, माला रॉय,  डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और तपस रॉय जैसे नेता शामिल रहे।

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगालDilip Ghoshजगदीप धनखड़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos