लाइव न्यूज़ :

आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर खान आधिकारिक रूप से हुए अलग, जयपुर फैमिली कोर्ट में तलाक को मंजूरी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 11, 2021 11:25 IST

2018 की सबसे मशहूर शादियों में से एक आईएएश टीना डाबी और अतहर आमिर खान का अब आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं । दोनों के तलाक को कोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है ।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस अधिकारी टीना डाबी और अतहर खान आधिकारिक रूप से हुए अलगजयपुर फैमिली कोर्ट में तलाक को मंजूरी 2018 में दोनों की शादी बड़ा हस्तियों की मौजूदगी में हुई थी

दिल्ली : आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर खान दोनों ने 2018 में शादी की थी औऱ इनकी शादी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन अब दोनों का तलाकशुदा है । जयपुर की एक फामिली कोर्ट ने उनके तलाक के अनुरोध को मंजूर कर लिया है । 

2015 में सिविल सेवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टीना डाबी ने प्रथम स्थान किया था । उसी साल अतहर खान दूसरे स्थान पर रहे थे । उनका रोमांस और शादी सीधे तौर पर आपको किसी फिल्म की स्क्रिप्ट के जैसे लग सकती है । रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से नवंबर में फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी।

 आपको बता दें कि टीना डाबी और अतहर खान राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और दोनों जयपुर में तैनात थे । अतहर खान अभी  जम्मू-कश्मीर सरकार में प्रतिनियुक्ति पर है और श्रीनगर में तैनात हैं।

दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक करने वाली टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था । ऐसा करने वाली वह पहली दलित बनने के बाद सुर्खियों में आई । उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान दिल्ली में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में कश्मीर के अनंतनाग के अतहर खान से मुलाकात की । दोनों की शादी अप्रैल 2018 में दिल्ली में हुई थी।

दिल्ली में उनकी शादी के रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,केंद्रीय मंत्री और तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी शिरकत की थी  ।

उस समय इस अंतरधार्मिक विवाह ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी और देश में सांप्रदायिक कलह और लव जिहाद के बीच लोगों के लिए एक मिसाल बनी थी हालांकि टीना डाबी ने तब कहा था कि उन्हें इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है । उनकी शादी धार्मिक विभाजन से ऊपर थी ।  

टॅग्स :दिल्लीजयपुरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल