लाइव न्यूज़ :

.... तब तक चलती रहेगी धर्म की राजनीति : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:28 IST

Open in App

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), दो दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी तब तक ऐसी सियासत चलती रहेगी।

प्रियंका ने मुरादाबाद में 'प्रतिज्ञा रैली' में योगी पर निशाना साधते हुए कहा "मुख्यमंत्री लोगों के प्रति कोई अपनी जवाबदेही नहीं समझते। जब तक जनता जवाब नहीं मांगेगी, तब तक यह सिलसिला चलता रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी, तब तक धर्म और जाति की राजनीति चलती रहेगी। उन्होंने कहा, "जब तक अपने गांव की सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल सबसे महत्वपूर्ण नहीं होंगे तब तक आप इसी तरह की राजनीति में आप फंसे रहेंगे।"

प्रियंका ने कहा, "कांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। हमने प्रतिज्ञाएं ली हैं, जो आप के विकास और आपके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हैं। आप अपने मुद्दों पर बात करिए।"

केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, "किसानों का आंदोलन इसका प्रमाण है कि आप जब मन बना लेते हैं, अपने लिए लड़ते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है। किसानों ने त्याग किया और 700 से अधिक किसान शहीद हुए। उन 700 शहीदों के लिए प्रधानमंत्री ने संसद में दो मिनट का मौन तक नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि पिछले अक्टूबर में लखीमपुर खीरी में नरेंद्र मोदी सरकार के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी जीप तले कुचल कर मार डाला लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।

अपनी ससुराल में रैली में प्रियंका ने काफी दिनों के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर खेद व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी