लाइव न्यूज़ :

मप्र के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया दो शावकों को जन्म

By भाषा | Updated: September 8, 2021 11:56 IST

Open in App

पन्ना (मप्र), आठ सितंबर मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में आठ वर्षीय बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पन्ना बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के क्षेत्रीय निदेशक उत्तर कुमार शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि टाइगर रिजर्व प्रबंधन को टी-234 नाम की बाघिन के दो शावकों के जन्म के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन वे पिछले हफ्ते पहली बार कैमरों में देखे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में पीटीआर में लगभग 70 बाघ हैं जिनमें से एक वर्ष से अधिक उम्र के 45 से 50 बाघ और लगभग 20 शावक शामिल हैं। लगभग एक सप्ताह पहले टी-234 बाघिन अपने दो शावकों के साथ कैमरे में देखी गई थी। शावक लगभग तीन माह के लग रहे हैं।’’

मालूम हो कि वर्ष 2009 में शिकार सहित विभिन्न कारणों के चलते पीटीआर बाघ विहीन हो गया था।

इसके बाद बाघ पुनर्वास कार्यक्रम के तहत पेंच अभयाण्य से दो बाघिन और एक बाघ को यहां पीटीआर में लाकर छोड़ा गया था।

एक अधिकारी ने पहले बताया कि वर्ष 2018 की बाघ गणना के अनुसार देश भर में मप्र में सबसे ज्यादा बाघ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो