लाइव न्यूज़ :

चिड़ियाघर में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित बाघिन की मौत, करवाया गया कोरोना टेस्ट

By भाषा | Updated: June 24, 2020 14:17 IST

चिड़ियाघर और पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक बाघिन का इलाज कर रहे थे और परभणी के ‘कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज’ के विशेषज्ञों की एक टीम को भी उपचार के लिए बुलाया गया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजकर 20 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के चिड़ियाघर में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित एक बाघिन की बुधवार सुबह मौत हो गई। बाघिन के नमूने मंगलवार को कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए।

औरंगाबादःमहाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के चिड़ियाघर में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित एक बाघिन की बुधवार सुबह मौत हो गई। औरंगाबाद नगर निगम आयुक्त अस्तिक कुमार पांडे ने बताया कि बाघिन के नमूने मंगलवार को कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि साढ़े छह साल की बाघिन करीना का जन्म सिद्धार्थ चिड़ियाघर में हुआ था। अन्य एक अधिकारी ने बताया कि 21 जून से उसने खाना बंद कर दिया था, जिसके बाद उसे चिड़ियाघर स्थित अस्पताल से जाया गया, जहां से उसके खून के नमूने मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए।

अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर और पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक बाघिन का इलाज कर रहे थे और परभणी के ‘कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज’ के विशेषज्ञों की एक टीम को भी उपचार के लिए बुलाया गया था। पांडे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजकर 20 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसके गुर्दे में संक्रमण था, जिसका इलाज जारी था। हमने उसके नमूने लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड-19 के मद्देनजर हम भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के अनुसार आगे की औपचारिकताएं पूरी करेंगे।’’ शहर स्थित चिड़ियाघर से हाल ही में दो बाघों को मुम्बई के वीरमाता जीजाबाई उद्यान(भायखला चिड़ियाघर) भेजा गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप