लाइव न्यूज़ :

Thunderstorm Hits Delhi-NCR: दिल्ली में धूल भरी आंधी से पेड़ उखड़े, इमारतों को नुकसान, दो की मौत और 23 घायल, दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 11:22 IST

Thunderstorm Hits Delhi-NCR: अधिकारियों के अनुसार उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों और ‘होर्डिंग’ उखड़ने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन आए, जिनमें से 130 फोन दिल्ली दमकल सेवा को किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देशहर में इमारतों और भवनों के कुछ हिस्सों के ढहने के बारे में भी 55 फोन आए। राष्ट्रीय राजधानी में तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में 202 सूचनाएं मिली। शुक्रवार देर शाम दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

Thunderstorm Hits Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात आए तेज तूफान से संबंधित घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण दिल्ली में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए और कई जगहों पर दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई। अधिकारियों के अनुसार उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों और ‘होर्डिंग’ उखड़ने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन आए, जिनमें से 130 फोन दिल्ली दमकल सेवा को किए गए।

उन्होंने बताया कि शहर में इमारतों और भवनों के कुछ हिस्सों के ढहने के बारे में भी 55 फोन आए। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में 202 सूचनाएं मिली। एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर शाम दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर धूल भरी आंधी और बारिश के बाद शनिवार को मौसम सुहावना हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने दिन में बारिश के साथ आंधी आने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 62 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 207 था जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

टॅग्स :दिल्लीमौसमहीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया