लाइव न्यूज़ :

दस लाख डॉलर का नकली नोट पांच लाख रुपए में बेच रहे ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 21:29 IST

Open in App

इंदौर, 19 दिसंबर मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नकली नोट यहां पांच लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे चार ठगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने शनिवार को बताया कि सांवेर रोड के एक ढाबे में शुक्रवार शाम जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण परमार (33), शेरू खान मेवाती (35), नईम देहलवी (38) और मोहम्मद गुफरान (30) के रूप में हुई है। इनमें से पहले तीन आरोपी पड़ोसी शहर उज्जैन के रहने वाले हैं, जबकि चौथा व्यक्ति शाजापुर जिले के शुजालपुर कस्बे से ताल्लुक रखता है।

उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के तहत हमने अपने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। उन्होंने उसे एक मिलियन (10 लाख) अमेरिकी डॉलर का नकली नोट दिखाकर पांच लाख रुपये में इसके सौदे की पेशकश की।’’

खत्री ने बताया कि पहले से तैयार एसटीएफ दल ने आरक्षक का इशारा मिलते ही मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नकली नोट बरामद किया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने शनिवार को चारों आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों का कहना है कि वे यात्री बसों में साफ-सफाई और अन्य छोटे-मोटे काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के तहत इस बात की भी जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब