लाइव न्यूज़ :

प्रजनन के उद्देश्य से तीन और बाघ लाए जाएंगे दिल्ली चिड़ियाघर

By भाषा | Updated: March 28, 2021 10:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ‘‘प्रजनन के मकसद’’ से चेन्नई और नागपुर से जल्द ही तीन बाघ दिल्ली चिड़ियाघर लाए जाएंगे।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि नागपुर के गोरेवाडा चिड़ियाघर से दो और चेन्नई से एक बाघ लाए जाने की योजना है।

चिड़ियाघर में पिछले साल नवंबर में प्रजनन के मकसद से कानपुर से एक रॉयल बंगाल बाघिन लाई गई थी।

दिल्ली चिड़ियाघर भी रॉयल बंगाल टाइगर के ‘‘संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम’’ में भागीदार है।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के अनुसार, संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम उन प्रजातियों के संरक्षण का प्रयास है, जिनकी संख्या कई कारणों से कम हो रही है।

पांडे ने बताया कि इस समय दिल्ली चिड़ियाघर में पांच सफेद बाघों समेत सात बाघ हैं।

उन्होंने बताया कि नागपुर से दो भालू लाए जाने की भी योजना है। इसके अलावा इस महीने चंडीगढ़ से दो शुतुरमुर्ग और दो चिंकारा लाए जाएंगे।

पांडे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और फिर बर्ड फ्लू के कारण बंद चिड़ियाघर को एक अप्रैल को खोला जाएगा तथा इससे पहले इसमें वन्यजीव प्रजातियों की संख्या बढ़कर 93 होने की उम्मीद है।

दिल्ली चिड़ियाघर में जुलाई 2019 के बाद से एक भी चिंकारा नहीं है।

पांडे ने कहा कि चेन्नई से भी एक शुतुरमुर्ग और एक बगुला लाया जा सकता है।

निदेशक ने कहा कि विशाखापट्टनम चिड़ियाघर से भी पांच वन्यजीवों को लाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है और वित्त वर्ष 2021-22 तक प्रजातियों की संख्या बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य है। इस समय चिड़ियाघर में 84 प्रजातियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है