लाइव न्यूज़ :

तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी फ्रांस से बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी। ये विमान भारतीय वायु सेना की ताकत में इजा़फा करेंगे ।

फ्रांस में भारतीय दूतावास के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात का मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) तीन राफेल लड़ाकू विमानों को उड़ान के दौरान ईंधन भरने की सुविधा प्रदान करेगा।

दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए सीधी उड़ान भरी है और उड़ान के दौरान यूएई एमआरटीटी द्वारा ईंधन भरा जायेगा, भारत की वायु क्षमता और मजबूत होगी। हमारे पायलटों की सुगम उड़ान और विमानों के सुरक्षित उतरने की कामना।’’

पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। लगभग चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले 36 विमानों को खरीदने संबंधी एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप तीन नवम्बर को भारत पहुंची थी।

फ्रांसीसी एयरोस्पेस दसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल विमान, रूस में सुखोई विमान आयात करने के बाद 23 वर्षों में भारत का लड़ाकू विमानों का पहला बड़ा अधिग्रहण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी