लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मुंशी की हत्या के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 14, 2021 12:35 IST

Open in App

नोएडा, 14 मई नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक मुंशी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बहलोलपुर कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के एक वकील के मुंशी राहुल की आठ मई को तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अमनदीप, निखिल उर्फ निक्की और गुलशन को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद अवैध हथियार को उन्होंने बहलोलपुर गांव के पास झाड़ियों में छुपा रखा है। देर रात करीब तीन बजे पुलिस हथियार बरामद करने के लिए दो बदमाशों अमन दीप व निक्की को लेकर बहलोलपुर गांव पहुंची। अंधेरे में इन लोगों ने झाड़ी से तमंचा निकाला और पुलिस पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos