लाइव न्यूज़ :

एटीएम काटकर लाखों की नकदी चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 19 जुलाई जनपद गौतमबुद्ध नगर में एटीएम काटकर नकदी चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को थाना जेवर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनके पांच अन्य साथी फरार हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई नकदी में से ढाई लाख रुपए, चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो देसी तमंचा बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर से 13 जुलाई को अज्ञात बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ को काटकर उसमें रखी 17 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली थी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह थाना जेवर क्षेत्र में भी आठ जुलाई को बदमाशों ने एटीएम काटकर चोरी की थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना जेवर पुलिस ने आज मामले में आरोपी नासिर, शाहिद तथा इमरान को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन लोगों ने एटीएम से नकदी चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos