लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: रामबन जिले में गाड़ी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: July 31, 2019 23:43 IST

चालक ने वैन पर नियंत्रण खो दिया और यह रामबन जिले के चंदरकोटे के पास 80 फुट नीचे कुन्फर नाले में गिर गई। कुछ स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के कर्मी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए और गाड़ी में से तीन लोगों के शव निकाले।

Open in App

जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक गाड़ी सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई। इस घटना में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गाड़ी जम्मू से बनिहाल रेलवे स्टेशन जा रही थी। हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक ने वैन पर नियंत्रण खो दिया और यह रामबन जिले के चंदरकोटे के पास 80 फुट नीचे कुन्फर नाले में गिर गई। कुछ स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के कर्मी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए और गाड़ी में से तीन लोगों के शव निकाले। अधिकारी ने बताया कि 12 घायलों को रामबन जिला अस्पताल ले जाया गया।

इन में से छह लोग बिहार के, दो राजस्थान के और एक हरियाणा का है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए आठ लोगों को विशेष इलाज के लिए जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए