लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में बुखार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन बच्‍चों की मौत

By भाषा | Updated: November 8, 2021 00:11 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), सात नवंबर पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में बुखार की चपेट में आने से दो दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन बच्‍चों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ अश्वनी गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाई है। स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के आसपास रहने वाले लोगों और उनके परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूनों का भी परीक्षण किया गया लेकिन किसी भी संक्रामक बीमारी के वायरस का पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार, थाना जहानाबाद क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति की चार वर्ष की बेटी लक्ष्मी की शनिवार को तेज बुखार के चलते मौत हो गई जबकि इसके एक दिन पहले उसके छोटे भाई तीन वर्षीय नरेश की मौत हो गई थी। दो दिन पहले बालिका के चचेरे भाई गोविंद की भी बुखार से मौत हो चुकी है। दो दिनों के भीतर एक ही परिवार में तीन बच्‍चों की मौत की खबर से गांव में दहशत फैल गई।

सूचना पर अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर लोकेश गंगवार ने टीम के साथ संबंधित गांव में जाकर पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि तीनों को बुखार आया था। बच्ची के शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। डॉक्टर गंगवार ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ लोकेश ने बताया कि सोमवार को मलेरिया विभाग की टीम गांव में पहुंचेगी तथा सभी घरों में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर