लाइव न्यूज़ :

पंजाब में खालिस्तान समर्थक सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:52 IST

Open in App

पटियाला (पंजाब), 28 दिसंबर पंजाब के पटियाला जिले में विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान के समर्थन वाली कुछ सामग्री वितरित करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि जगमीत सिंह और रविंदर सिंह नामक दो लोगों को बनूर इलाके के पास "खालिस्तान के पक्ष में प्रचार" करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि वे विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों का दौरा कर रहे थे तथा खालिस्तान बनाने की खातिर जनमत संग्रह के लिए लोगों को कुछ पंजीकरण फॉर्म बांट रहे थे।

भुल्लर ने कहा कि खालिस्तान समर्थक सामग्री जगमीत सिंह की मां जसवीर कौर उपलब्ध करा रही थी। कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में खालिस्तान समर्थक सामग्री बरामद की गयी है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरोह की सरगना जसवीर कौर और उसका पति कुलदीप सिंह है जो पंजाब रोडवेज में अधीक्षक के रूप में काम करता है। उन्होंने बताया कि जसवीर कौर का एक रिश्तेदार मंजीत सिंह आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (सुखदेव बब्बर ग्रुप) का एरिया कमांडर था।

पुलिस के अनुसार जसवीर कौर, जगमीत सिंह और रविंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन