लाइव न्यूज़ :

पत्रकार और साथी की हत्या के मामले में तीन गिरफतार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:11 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र) 30 नवम्बर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार और उसके साथी को कथित रूप से जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने सोमवार को बताया कि बीते 27 नवम्बर की रात कलवारी गाँव में पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक को उनके आवास पर जला कर उनकी और उनके मित्र पिंटू साहू की हत्या कर दी गई थी, इस घटना के आरोपी ललित मिश्रा और केशवानन्द मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा और अकरम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

उन्होने बताया, ''देहात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर क्रासिंग के आगे जंगल के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । तीनों ने पुलिस के समक्ष पत्रकार राकेश सिंह और उनके मित्र पिंटू साहू की जला कर हत्या करने की बात स्वीकारी है ।''

उन्होंने बताया कि रिंकू मिश्रा की माँ उसी गाँव प्रधान थी और प्रधान मद में आई धनराशि के बंदरबांट का खुलासा पत्रकार राकेश द्वारा किया जा रहा था और रंजिश के चलते आरोपियों ने पत्रकार के घर पर बातचीत के बहाने गये और उन्हें शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि मकान जलाने में अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया गया था, जिसके जरिये हत्या के वारदात को दुर्घटना बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि रासायनिक पदार्थ से मकान को जलाने के लिए ललित मिश्रा और केशवानन्द मिश्रा ने अकरम अली उर्फ अब्दुल कादिर का सहारा लिया,जो ऐसे वारदात को अंजाम देने मे अभ्यस्त माना जाता है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।

शनिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के कलवारी गाँव स्थित अपने मकान में पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक और उनके मित्र पिंटू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर मृत्यु हो गई। राकेश के पिता ने अपने पुत्र की हत्‍या किये जाने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos