लाइव न्यूज़ :

उत्तर गोवा में मादक पदार्थ रखने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:42 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गोवा में दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है जिनमें दो नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के दौरान कम से कम तीन अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने एक्सटेसी की 60 गोलियां, 350 ग्राम नेपाली चरस और एलएसडी के 20 ‘ब्लॉट’ बरामद किये। अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई और गोवा की इकाइयों के संयुक्त दल ने उत्तरी गोवा के अंजुना में स्थित गुआम वडो पर सोमवार को छापेमारी की और एक्सटेसी की 37 गोलियां तथा बड़ी मात्रा में चरस बरामद की और रोक जोस फर्नांडीज नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान, एनसीबी के दल को नाइजीरियाई नागरिक चिडी ओसीटा ओकोनकवो उर्फ बेंजामिन के बारे में जानकारी मिली जिसके पास कथित रूप से एक्सटेसी की 23 गोलियां थीं।

उन्होंने कहा कि आरोपी मादक पदार्थों का मुख्य आपूर्तिकर्ता था। एक अन्य अभियान में एनसीबी ने एक अन्य नाइजीरियाई नागरिक ओनायेका एगीके को पकड़ा और उसके पास से एलएसडी के 20 ब्लॉट बरामद किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों