लाइव न्यूज़ :

व्यापारी की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:55 IST

Open in App

मथुरा, 18 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने दिवाली की रात राया कस्बे में स्थित कॉस्मेटिक सामग्री की दुकान में पूजा कर वापस घर लौट रहे व्यापारी की हत्या के संबंध में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘दिवाली की रात राया कस्बे में दुकान में पूजन कर लौटते समय मथुरा के राधापुरम एस्टेट निवासी व्यवसायी दिलीप गर्ग की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी ।

ग्रोवर ने बताया कि उनकी लाश अगले दिन सुबह थाना जमुनापार क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे गौसना गांव के समीप पड़ी मिली थी ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है । इनकी पहचान धर्मेंद्र, सचिन एवं शुभम के रूप में की गयी है। धर्मेंद्र एवं सचिन के पैर में गोली लगी है जबकि इस गिरोह का चौथा सदस्य राहुल मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया, ये बदमाश अपने ऑटो रिक्शा में सवारियों को बैठाते थे और मौका देखकर लूटने के बाद उनकी हत्या कर देते थे । अधिकारी ने बताया कि इन्होंने दिवाली की रात भी ऐसा ही किया था और दिलीप गर्ग को अकेले पा कर ऑटो में बिठाया और निकट ही गला दबाकर उनकी हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि लूटने के बाद उन लोगों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया ।

ग्रोवर ने बताया कि इससे पहले नौ नवंबर को शेरगढ़ के रहने वाले एक युवक की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया था ।

एसएसपी ने बताया, इनके गैंग में कुल पांच बदमाश शामिल हैं और दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, अवैध हथियार एवं ऑटो रिक्शा आदि बरामद किए हैं ।

ग्रोवर ने बताया, घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि दिलीप गर्ग राया कस्बे के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के बड़े भाई थे ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए इसका खुलासा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos