मुंबई के एक पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी, निष्क्रिय करने के बदले मांगे 5 करोड़

By भाषा | Published: August 23, 2022 12:40 PM2022-08-23T12:40:01+5:302022-08-23T12:43:57+5:30

सहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक शरारत भरा कृत्य और एक फर्जी फोन कॉल प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने बाद में सहार पुलिस से संपर्क किया।

Threat to blow up a five star hotel in Mumbai demand 5 cr to defused | मुंबई के एक पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी, निष्क्रिय करने के बदले मांगे 5 करोड़

मुंबई के एक पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी, निष्क्रिय करने के बदले मांगे 5 करोड़

Highlights सोमवार को एक शख्स के धमकी देने के बाद उपनगर अंधेरी स्थित होटल की तलाशी ली गईसहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक शरारत भरा कृत्य और एक फर्जी फोन कॉल प्रतीत होता है।पुलिस ने फोन करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मुंबईः मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके चार जगह बम रखे होने का दावा किया और उन्हें उड़ाने की धमकी दी। उस व्यक्ति ने इन बमों को निष्क्रिय करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग भी की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक शख्स के धमकी देने के बाद उपनगर अंधेरी स्थित होटल की तलाशी ली गई। सहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक शरारत भरा कृत्य और एक फर्जी फोन कॉल प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने बाद में सहार पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने फोन करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है और उसकी खोज की जा रही है। 

Web Title: Threat to blow up a five star hotel in Mumbai demand 5 cr to defused

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे