लाइव न्यूज़ :

ताज होटल को उड़ाने की धमकी, खुद को बताया आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य

By भाषा | Updated: July 6, 2020 05:03 IST

होटल को उड़ाने की धमकी देने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बताया और उसने कोलाबा में होटल के साथ ही ब्रांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल को भी उड़ाने की धमकी दी।

Open in App

मुंबई शहर के ताज होटल में किये गए धमकी भरे फोन के सिलसिले में अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि वह कराची से बोल रहा है।उसने कोलाबा में होटल के साथ ही बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल को उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोलाबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।ताज होटल को मुंबई के 26/11 हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात अलग-अलग धमकी भरे फोन कॉल किये गए थे। टाटा समूह की इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) द्वारा दोनों होटलों का संचालन किया जाता है और कोविड-19 महामारी की वजह से यहां फिलहाल वाणिज्यिक गतिविधियां बंद हैं।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद