लाइव न्यूज़ :

‘कागज नहीं दिखाएंगे’ का नारा लगाने वालों की हार होगी: BJP नेता रामलाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 15:03 IST

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री ने कहा, ‘‘कागज नहीं दिखाने वाली मानसिकता की हार होगी और कागज दिखाने के लिए तैयार रहने वालों की जीत होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के विधायक अमनातुल्ला खान ने शाहीन बाग प्रदर्शन को धन मुहैया कराया।उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका समर्थन किया। उन्होंने रास्ता खुलवाने के लिए कुछ नहीं किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल ने शनिवार को कहा कि ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ का नारा लगाने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजित होंगे। यहां निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में मतदान के बाद उन्होंने यह भी कहा कि लोग मतदान करते समय अपने पहचान पत्र दिखाएं।

दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में अक्सर ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ के नारे लगाए जाते हैं। रामलाल ने कहा, ‘‘मतदाताओं को मेरा संदेश है कि आज अपना कागज जरूर लेकर जाएं। कागज जरूर दिखाएं।’’

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री ने कहा, ‘‘कागज नहीं दिखाने वाली मानसिकता की हार होगी और कागज दिखाने के लिए तैयार रहने वालों की जीत होगी।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने दावा किया कि मतदाता उन लोगों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन को धन मुहैया कराया और इसका समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के विधायक अमनातुल्ला खान ने शाहीन बाग प्रदर्शन को धन मुहैया कराया और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका समर्थन किया। उन्होंने रास्ता खुलवाने के लिए कुछ नहीं किया।’’ भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब