लाइव न्यूज़ :

MP: बीजेपी सांसद का बयान, 'किसानों से लोन वसूलने वालों के हाथ तोड़ देंगे, गला दबा देंगे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 5, 2019 15:56 IST

BJP MP Janardan Mishra: मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद जर्नादन मिश्रा ने कहा है कि वह किसानों से लोन वसूलने के लिए आने वालों के हाथ तोड़ देंगे

Open in App
ठळक मुद्देरीवा से बीजेपी सांसद ने कहा कि किसानों से लोन वसूलने वालों का गला दबा देंगेबीजेपी सांसद जर्नादन मिश्रा ने कांग्रेस पर लगाया विभाजनकारी राजनीति का आरोप

बीजेपी के सांसद जर्नादन मिश्रा ने सोमवार को किसान कर्ज माफी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि जो पुलिसवाले लोन की वसूली के लिए आएंगे उनका हाथ तोड़ दिया जाएगा।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रीवा से बीजेपी सांसद जर्नादन मिश्रा ने पार्टी की 'किसान आरक्षण आंदोलन' रैली में मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। 

बीजेपी सांसद ने कहा, किसानों से लोन वसूलने वालों के हाथ तोड़ देंगे

मिश्रा ने कहा, अगर कांग्रेस या पुलिस में से कोई भी किसानों के पास बदला लेने के उद्देश्य से आता है तो उसके हाथ तोड़ दिए जाएंगे और उनका गला दबाकर मार दिया जाएगा। बीजेपी के कार्यकर्ता मजबूती से किसानों के साथ खड़े हैं।

बीजेपी सांसद ने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार राज्य में 'विभाजनकारी और विनाशकारी' राजनीति में संलिप्त है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीतिक करती है, तो हम इसे नहीं होने देंगे और विनाशकारी राजनीति को दफन कर देंगे।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?