पहली बार लोकसभा में दिखेंगे अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और द्रमुक नेता कनिमोई
By भाषा | Updated: June 17, 2019 16:49 IST2019-06-17T16:49:47+5:302019-06-17T16:49:47+5:30

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और द्रमुक नेता कनिमोई पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं और इससे पहले वे राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।
लोकसभा में सोमवार को कुछ ऐसे चेहरे भी दिखाई दिये जो पिछले सत्र में सदस्य नहीं थे लेकिन उससे पहले निचले सदन के सदस्य रह चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, द्रमुक के वरिष्ठ नेता दयानिधि मारन, ए राजा और टी आर बालू, गोवा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हैं।
Delhi: Samajwadi Party (SP) MPs Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav and Azam Khan in Parliament on the first day of the session of 17th Lok Sabha. pic.twitter.com/jAV1MtmCNC
— ANI (@ANI) June 17, 2019
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और द्रमुक नेता कनिमोई पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं और इससे पहले वे राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एस जयशंकर भी सदन में पहले दिन की बैठक में उपस्थित थे जो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
Delhi: BJP President and Home Minister Amit Shah takes oath as member of the 17th Lok Sabha. pic.twitter.com/zL5yKYdYCu
— ANI (@ANI) June 17, 2019
सपा नेता अखिलेश यादव को विपक्ष की तरफ सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे देखा गया। उनके पिता मुलायम सिंह यादव पहली पंक्ति में बैठे थे। राकांपा नेता सुप्रिया सुले को कनिमोई को गले लगाकर अभिनंदन करते हुए देखा गया। सुले स्वयं भी 2014 तक राज्यसभा की सदस्य रही हैं।
सदन की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा नेता मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और कल्याण बनर्जी आदि का अभिवादन करते हुए देखा गया।