लाइव न्यूज़ :

केरल में महिला डॉक्टर की हत्या से बवाल, इंसाफ की मांग को लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 11:28 IST

केरल के तिरुवनंतपुरम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर वंदना दास की हत्या को लेकर भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। मंगलवार को केरल सचिवालय के बाहर इनका विरोध प्रदर्शन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में महिला डॉक्टर की मरीज द्वारा हत्या का मामला आया सामने मरीज ने चाकुओं ने डॉक्टर की हत्या कीराज्य में हत्या के कारण अन्य डॉक्टरों में डर का माहौल है

तिरुवनंतपुरम: केरल में एक सरकारी महिला डॉक्टर की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर वंदना दास की हत्या के विरोध में केरल सचिवालय के सामने धरने पर बैठी हैं।

महिला कार्यकर्ताओं ने करीब 12 घंटे की भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। डॉक्टर वंदना दास पर 10 मई को अस्पताल में उनके मरीज एस संदीप द्वारा हमला किया गया, इस दौरान आरोपी ने चाकू मारकर डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी। 

23 वर्षीय महिला डॉक्टर की इस हमले में मौत हो गई जिसके बाद से राज्य में डॉक्टरों के भीतर आक्रोश हैं। इस बीच कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने हत्या का विरोध किया है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष जेबी मेथर ने कहा कि कांग्रेस महिला मोर्चा डॉक्टर वंदना की हत्या के खिलाफ सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे का भूख हड़ताल कर रही है और स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के जीवन की रक्षा की मांग कर रही है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने डॉक्टरों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के साथ खड़े हैं और अस्पताल में अध्यादेश लाने और कैमरे लगाने की उनकी मांग के साथ हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने और मृतका डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए केरल सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। महिला डॉक्टर की हत्या के बाद से युवा डॉक्टरों में डर का माहौल है। 

इससे पहले 11 मई को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक प्रतिनिधित्व राज्य मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मिला था। मुलाकात के दौरान डॉक्टर की हत्या का मामला तेजी से उठाया गया और न्याय की मांग की गई।

आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सल्फी नूहू ने कहा कि उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए नए अध्यादेश की मांग की है। 

बता दें कि आरोपी मरीज ने पहले महिला डॉक्टर पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद भी वह रुका नहीं और उसने अन्य लोगों पर भी हमला किया और अस्पताल में तोड़फोड़ की।

चाकू लगने से एक होमगार्ड और एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि डॉक्टर वंदना को तिरुवनंतपुरम के केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

केरल की कोट्टारक्करा मजिस्ट्रेट अदालत ने हाउस सर्जन डॉक्टर वंदना दास हत्या मामले में आरोपी  संदीप को बुधवार को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

टॅग्स :Kerala Congressतिरुवनंतपुरमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज