लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाः उद्धव ठाकरे अधिकारियों से बोले- सुनिश्चित करें आर्थिक गतिविधियां जारी रहें

By अभिषेक पारीक | Updated: July 16, 2021 20:47 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विभिन्न जिलाधीशों से कहा हैं कि वे औद्योगिक क्षेत्र के संपर्क में रहें ताकि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के कारण नागरिकों की आजीविका बाधित न हो और राज्य का आर्थिक चक्र चल सके।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर के लगातार आशंका जताई जा रही है। उद्धव ठाकरे ने जिलाधीशों से कहा हैं कि वे सुनिश्चित करें कि आर्थिक गतिविधियां जारी रहें। साथ ही कुछ जिलों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की है। 

देश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर के लगातार आशंका जताई जा रही है। पहली दो लहरों के दौरान व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई थी और आर्थिक रूप से लोगों को बेहद परेशानी हुई थी। ऐसे में यदि तीसरी लहर आती है तो व्यावसायिक गतिविधियों का प्रभावित होना तय माना जा रहा है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विभिन्न जिलाधीशों से कहा हैं कि वे औद्योगिक क्षेत्र के संपर्क में रहें ताकि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के कारण नागरिकों की आजीविका बाधित न हो और राज्य का आर्थिक चक्र चल सके। 

वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधीशों और नगर निकाय के प्रमुखों से बात करते हुए, ठाकरे ने कहा कि संक्रमण की तीसरी लहर के आने की स्थिति में वे आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करें मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को कारखाना परिसर में कर्मचारियों के लिए अस्थायी आवास स्थापित करने चाहिए और जिलाधीशों को उन्हें उपयुक्त स्थान खोजने में मदद करनी चाहिए। 

कुछ जिलों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जांच बढ़ाने, भीड़ न लगने देने और महामारी से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।

हम आपको बता दें कि देश में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण 61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 1.07 लाख सक्रिय मामले हैं और अब तक 59.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे