लाइव न्यूज़ :

बेखौफ चोरों ने बिहार के DM साहब के घर में दूसरी बार किया हाथ साफ, ताला तोड़कर उठा ले गये सारा सामान, पुलिस मलती रह गई हाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2021 19:11 IST

डीएम साहब और उनके परिजनों को चोरी की घटना की खबर दे दी गई है। सारण के डीएम सुब्रत सेन के सुपौल स्थित घर में चोरों ने दूसरी बार धावा बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन के आला अधिकारी के घर चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है।लोगों का कहना है कि प्रशासन का घर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों के घर सुरक्षित कैसे रहेंगे?

पटना,2 जनवरी।बिहार के सारण जिले के डीएम सुब्रत सेन के सुपौल स्थित घर में कुछ महीनों के अंदर दूसरी बार चोरी हो गई। इस घटना ने सुपौल पुलिस की नींद उडाकर रख दी है।  कानून के राज और बिहार पुलिस की काबिलियत की इससे बडी क्या मिसाल हो सकती है। वैसे लोग पूछ रहे हैं कि जब डीएम साहब का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा?

प्रापत जानकारी के अनुसार सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन का घर सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में है। यह घर महीनों से बंद पडा है। वहां ताला लटक रहा था, लेकिन आज सुबह को ताला टूटा हुआ देख आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू किया। पता चला कि चोरों ने मुख्य गेट ही नहीं बल्कि अंदर के कमरों के भी ताले भी तोड डाले हैं। 

घर में रखा सारा सामान चोरी चला गया। चोरों ने सारे कमरों का ताला तोडकर एक-एक चीज खंगाला, जाहिर है वे लंबे अर्से पर घर में ही घुसे रहे। हालांकि सुब्रत कुमार सेन या उनके परिजन वहां नहीं हैं, लिहाजा चोर क्या सब ले गये इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वैसे पुलिस आशंका जता रही है कि चोरी शुक्रवार की रात में हुई है। राघोपुर थाना पुलिस को पता है कि ये घर डीएम साहब का है लिहाजा पुलिस ने नया ताला मंगवा कर घर पर लगाया है।

राघोपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वैसे यहां यह भी बता दे किं कुछ महीने पहले भी चोरों ने डीएम साहब के घर पर हाथ साफ किया था। पुलिस उस समय भी चोरों का कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई थी। अब स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि पुलिस डीएम के घर की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आम लोगों का क्या होगा? 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील