लाइव न्यूज़ :

उन्हें ऐसा नहीं लगता कि देश में हिंदू नेता असुरक्षित हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिएः जोशी

By भाषा | Updated: October 21, 2019 18:00 IST

जोशी ने कहा कि हिंदूवादी विचारक विनायक दामोदर सावरकर को ‘उचित सम्मान’ मिलना चाहिए। हिंदू नेताओं की सुरक्षा के संबंध में उनका बयान पिछले सप्ताह लखनऊ में हिंदू महासभा के एक घटक संगठन के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की हत्या की पृष्ठभूमि में आया है।

Open in App
ठळक मुद्देजोशी यहां महल इलाके में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।संघ पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को उन्हें जवाब देना चाहिए और वह देगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने सोमवार को कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि देश में हिंदू नेता असुरक्षित हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि हिंदूवादी विचारक विनायक दामोदर सावरकर को ‘उचित सम्मान’ मिलना चाहिए। हिंदू नेताओं की सुरक्षा के संबंध में उनका बयान पिछले सप्ताह लखनऊ में हिंदू महासभा के एक घटक संगठन के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की हत्या की पृष्ठभूमि में आया है।

जोशी यहां महल इलाके में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। जब पूछा गया कि क्या संघ को लगता है कि देश में हिंदू नेता असुरक्षित हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वे असुरक्षित हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा जरूरी है।’’ तिवारी की मां ने आरोप लगाया है कि सरकार हिंदुओं के हित में काम नहीं कर रही।

इस बारे में जब संघ पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को उन्हें जवाब देना चाहिए और वह देगी। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष तिवारी शुक्रवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर मृत मिले थे। इस मामले में गुजरात के तीन लोगों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वीर सावरकर को भारत रत्न की भाजपा की मांग और इस प्रस्ताव पर कुछ कांग्रेस नेताओं के विरोध के सवाल पर जोशी ने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि कांग्रेस क्या कह रही है। हम चाहते हैं कि एक व्यक्ति (सावरकर) जो देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारआरएसएसमोहन भागवतलखनऊनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस