लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के संपर्क कार्यक्रम के तहत ये पांच केंद्रीय मंत्री करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, मुख्तार अब्बास नकवी कल करेंगे शुरुआत

By भाषा | Updated: January 20, 2020 18:00 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत आगामी चार दिनों में 36 में से केवल पांच केंद्रीय मंत्री कश्मीर का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी चार दिनों में दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी घाटी का दौरा करेंगे।

नकवी मंगलवार को संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे और श्रीनगर के बाहर दारा क्षेत्र में एक हाई स्कूल की नींव रखेंगे। वह शहर में हरवन इलाके के सरबंद में जल संरक्षण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। रेड्डी बुधवार को गांदेरबल जिले में दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम आरंभ करेंगे जबकि प्रसाद बृहस्पतिवार से दो दिन के लिए बारामूला जिले में रहेंगे।

नाइक बृहस्पतिवार और पोखरियाल शुक्रवार को श्रीनगर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी चार दिन में कश्मीर में केवल आठ बैठकें होंगी जबकि जम्मू क्षेत्र में ऐसी 50 से अधिक बैठकें और कार्यक्रम होंगे।

कोई भी मंत्री आतंकवाद से पीड़ित दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम में नहीं जाएगा। इसके अलावा मंत्री बडगाम, कुपवाड़ा और बांदीपुर भी नहीं जाएंगे। इन दौरों का मकसद संविधान के अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हट जाने से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा पर आने वाले मंत्री लोगों से संवाद करेंगे और उनसे विकास के विषय पर बातचीत करेंगे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए