लाइव न्यूज़ :

शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार के हर जिले में लगेंगी कम से कम 200 औद्योगिक इकाइयां

By भाषा | Updated: June 21, 2021 07:56 IST

नालंदा जिले के नूरसराय में एक समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शाहनवाज ने कहा कि सरकार को 6199 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिसमें से 528 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव नालंदा (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला) के लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहनवाज हुसैन ने कहा कि उद्यमी योजनाएं आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगी। यह गैर अनुभवी युवाओं के लिए भी रोजगार के अनेकों अवसर पैदा करेगी।

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास तेजी से होगा, जिसमें उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं हैं और नीतीश कुमार सरकार को निवेशकों से हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में औद्योगिक विकास होगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार का ये कार्यकाल बिहार में उद्योगों की स्थापना और रोजगार-स्वरोजगार का स्वर्णिम कार्यकाल होगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि उनके विभाग द्वारा प्रदेश के सभी वर्ग के युवा और महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर को भी उद्यमी बनने की बेहतर योजनाएं लाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के युवा-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना है तथा सामान्य और पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं व ट्रांसजेंडर के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना शुरू की गयी है ।

हुसैन ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि इन योजनाओं से बिहार में उद्यमियों की एक बिल्कुल नई पीढ़ी तैयार होगी जो पूरी तरह आत्मनिर्भर होगी और अपने लिए ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के दक्ष तथा गैर अनुभवी युवाओं के लिए भी रोजगार के अनेकों अवसर पैदा करेगी।

उन्होंने कहा कि ये उद्यमी योजनाएं आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगी। इन योजनाओं से न सिर्फ बिहार के युवाओं का सपना साकार होगा बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में भी ये अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगी। हुसैन ने कहा कि बिहार इथेनॉल उत्पादन को बहुत गंभीरता से ले रहा है। यह पहला राज्य है जिसने इथेनॉल नीति तैयार की है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता