लाइव न्यूज़ :

"धर्म केवल एक ही होना चाहिए....", सनातन धर्म विवाद पर बोले राजद नेता तेज प्रताप यादव

By रुस्तम राणा | Updated: September 7, 2023 18:25 IST

आरजेडी नेता और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव ने कहा कि सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिएसाथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से मानव धर्म को सर्वोच्च धर्म बतायाउन्होंने कहा, सारे धर्म का आदर कीजिए, सत्कार कीजिए

पटना: 'सनातन धर्म' पर द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद ए राजा की ताजा विवादित टिप्पणियों ने इस विवाद की आग में घी डालने का काम किया है। तमाम हिन्दू धर्म गुरु एवं भाजपा दोनों नेताओं के बयान को हिन्दू विरोधी बताकर भरसक आलोचना कर रहे हैं। इस बीच आरजेडी नेता और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। 

साथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से मानव धर्म को सर्वोच्च धर्म बताया। तेज प्रताप ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "केवल एक ही धर्म होना चाहिए, वह है मानवता। मानवता होनी चाहिए...सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए..." उन्होंने कहा, सारे धर्म का आदर कीजिए, सत्कार कीजिए। भगवान ने कोई धर्म नहीं बनाया है। मानव ने यहां धर्म बनाया है। उन सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा, हम तो कहेंगे, इंसानियत बहुत बड़ा धर्म है।   

बता दें कि द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने लोगों के बीच विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए 'सनातन धर्म' को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसे खत्म करने की बात कही। वहीं ताजा बयान में डीएमके नेता ए राजा ने कथित तौर पर कहा कि 'सनातन धर्म' की तुलना एड्स और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से की जानी चाहिए, जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया