लाइव न्यूज़ :

पटियाला जेल से बाहर आते ही नवजोत सिद्धू ने कहा- अब लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2023 18:49 IST

सिद्धू ने कहा, अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा- लोकतंत्र जंजीरों में हैबोले - इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई हैआगे कहा- इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी, वह सरकार को हिला देंगे

पटियाला: पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद शनिवार को जेल से बाहर आ गए हैं। सिद्धू को 34 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या करने वाले रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं पंजाब के पटियाला में जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू सीधे काम पर लग गए। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, "लोकतंत्र जंजीरों में है।"

पटियाला जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने कहा, पंजाब इस देश की ढाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहता है जहां भाजपा की धुर प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है। उन्होंने कहा, देश में अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। 

अपनी रिहाई में देरी को लेकर सिद्धू ने कहा, मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं। इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे।

टॅग्स :Navjot Sidhuकांग्रेसपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos