बिहार: आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा में दिख रही है मतभिन्नता, कुछ कर रहे हैं समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2023 16:43 IST2023-04-27T16:40:37+5:302023-04-27T16:43:07+5:30

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में गैर संवैधानिक काम हो रहा है। जबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है।

There is a difference of opinion in the BJP on the release of Anand Mohan, some are supporting and some are opposing | बिहार: आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा में दिख रही है मतभिन्नता, कुछ कर रहे हैं समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

बिहार: आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा में दिख रही है मतभिन्नता, कुछ कर रहे हैं समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

Highlightsनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया हैजबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया हैबाहुबली नेता और पूर्व सांसद गुरुवार की सुबह सहरसा जेल से रिहा हो गए

पटना: बिहार में बाहुबली नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर भाजपा में एक तरफ कुछ नेता खुलकर विरोध कर रहे हैं तो वहीं, कुछ नेता इसके समर्थन में हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में गैर संवैधानिक काम हो रहा है। जबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है।

इस बीच आज सुबह करीब सवा चार बजे वह सहरसा जेल से रिहा हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को छोड़ना पकड़ना न्यायालय का काम है। सरकार जो काम कर रही, वह सही नहीं है। आनंद मोहन की रिहाई का मामला कोर्ट देखता, सरकार फैसला लेकर उन्माद का माहौल फैला रही है। 

बिहार में जंगल राज का माहौल बनाने वाले लोग छूट रहे हैं। आनंद मोहन के साथ-साथ 27-27 अपराधियों को छोड़ना सही नहीं है। 27 मोस्ट वांटेड को छोड़ने को कैसे सही ठहरा सकते हैं? ये जंगलराज की वापसी है। बिहार की जनता सब देख रही है। इन फैसलों से मुख्यमंत्री समाज को भयभीत कर रहे हैं। 

वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने आनंद मोहन के रिहाई का समर्थन करते ह्ये कहा कि सरकार ने आनंद मोहन के साथ 26 लोगों को छोड़ा, उस पर मेरा सवाल है। जेल में ऐसे कई कैदी बंद हैं, जिनकी सजा पूरी हो गई है। वह अभी भी जेल में है। सरकार का काम होता था 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन सजा पूरी करने वाले कैदियों को रिहा करते थे। जो अब नहीं हो रहा है।

Web Title: There is a difference of opinion in the BJP on the release of Anand Mohan, some are supporting and some are opposing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे