लाइव न्यूज़ :

युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:49 IST

Open in App

एटा (उप्र) एक फ़रवरी जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम दतेई में रविवार की रात अभय सिंह उर्फ छोटे चौहान (30) नामक युवक की लाश गांव के ही नजदीक एक पेड़ से लटकी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिरहची थाना के प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार को बताया कि परिजनों ने प्रधानी के चुनाव के चलते अभय सिंह की हत्या किये जाने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत युवक के पिता शिशुपाल ने आरोप लगाया कि मेरा बेटा बीती शाम लगभग पांच बजे घर से बाहर गया था और रात्रि के समय उसको फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया है।

मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी बताए गए हैं तथा जहां पर लाश मिली है वहां संघर्ष के कथित निशान देखने को मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक़ युवक ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है