लाइव न्यूज़ :

बिहार: वैशाली में बुद्ध सम्यक संग्रहालय के निर्माण की धीमी हुई रफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2019 14:54 IST

बिहार सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, फरवरी 2013 में राज्य कैबिनेट ने संग्रहालय का निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। भूमि अधिग्रहण एवं अन्य तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई ।

Open in App

वैशाली में मिली भगवान बुद्ध की अस्थियों को वहां एक संग्रहालय बनाकर सहेजने की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है, हालांकि इसका काम पिछले छह वर्षों से जारी है। बिहार सरकार से इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के सात दिसंबर 2010 के फैसले को एक साल में लागू करने की अपेक्षा थी। संग्रहालय के लिये 72 एकड़ जमीन भी अधिग्रहित की गई। लेकिन अदालत के फैसले के करीब नौ वर्ष बाद भी संग्रहालय का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में 315 करोड़ रुपये की लागत से 72 एकड़ क्षेत्र में निर्मित होने वाले बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय वैशाली एवं स्मृति स्तूप का शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया। बुद्ध की अस्थियां 1958 में हुई खुदाई में वैशाली से प्राप्त हुई थीं और फिलहाल उन्हें पटना के संग्रहालय में रखा गया है। वैशाली वह स्थान है, जहां बुद्ध ने पहली बार संघ में महिलाओं को प्रवेश दिया था।

बिहार सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, फरवरी 2013 में राज्य कैबिनेट ने संग्रहालय का निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। भूमि अधिग्रहण एवं अन्य तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की योजना के अनुसार, बुद्ध संग्रहालय के अलावा इस स्थान पर पत्थर का एक स्तूप बनाया जाएगा।

संग्रहालय में भगवान बुद्ध के गृह त्याग, बुद्ध की मौसी गौतमी के साथ पहली बार संघ में महिलाओं के प्रवेश (प्रवज्या), भगवान बुद्ध और महान नृत्यांगना आम्रपाली समेत उनके जीवन के विविध प्रसंगों पर आधारित भित्ति चित्र, प्रतिकृतियां एवं पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं रखी जाएंगी। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वैशाली के पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह ने 'भाषा’ को बताया कि वैशाली में संग्रहालय स्थापित करने की जन आकांक्षा और अदालत का निर्णय सर्वोपरि है।

इसके लिए 72 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके तहत पत्थर का स्तूप बनाया जायेगा और यह कार्य आईआईटी की देखरेख में कराने का प्रस्ताव है। इस मामले में एक स्थानीय व्याख्याता डॉ रामनरेश राय की अगुआई में कुछ प्रबुद्ध लोगों ने 2008 में पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी।

इसी याचिका पर अदालत ने सात दिसंबर 2010 को फैसला सुनाते हुए वहां संग्रहालय और बौद्ध केंद्र की स्थापना करने को कहा था । वैशाली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का एक छोटा संग्रहालय है लेकिन वहां टेराकोटा की कुछ वस्तुओं तथा सिक्कों के कुछ साँचों को ही प्रदर्शन के लिये रखा गया है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’