लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: दिल्ली प्रशासन का बड़ा बयान- आदेश का पालन कर रही है जनता, हमें मिली अच्छी प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2020 15:12 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लॉकडाउन हुए दिल्ली में पुलिस के आदेश का पालन कर रही है जनता।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा आदेश का पालन कर रही है जनता।बिना वजह घर से निकलने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरे विश्व में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस महामारी ने इटली में सबसे ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। हालांकि, भारत में भी कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण लगातार लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो गई है और लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि जब तक जरूरी काम न हो तब तक कोई अपने घर से बाहर न निकले।

इसी क्रम में दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया, 'उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो दिल्ली में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे। हालांकि, आदेश की प्रतिक्रिया अभी तक अच्छी रही है।' मालूम हो, दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वो घरों से बाहर न निकलें।

हाल ही में मैसूर के पुलिस अधीक्षक सीबी ऋष्यान्त ने कहा था, 'अगर कोई बिना वजह घर से बाहर निकलेगा तो उसे गैर-जमानती अपराध के तहत जेल भेजा जाएगा। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धरा 270 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।' 

आपको बतात दें कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। वैसे कोरोना की वजह से अधिकांश राज्यों की सीमाओं को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक के लिए कई ट्रेनों और बसों को भी रद्द कर दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया