लाइव न्यूज़ :

वायरस संक्रमण की दर तेजी से कम हो रही है, अगले कुछ दिनों में पांच फीसदी से कम हो जानी चाहिए : जैन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संक्रमण की दर में तेजी से कमी आ रही है और अगले कुछ दिनों में इसे पांच प्रतिशत से कम हो जाना चाहिए। यह बात बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कही।

संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सफलतापूर्वक टीका बन जाता है तो केंद्र से मिलते ही पूरी दिल्ली के लोगों को इसे एक बार दिया जाना चाहिए।

वह मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के बयान का जवाब दे रहे थे कि केंद्र सरकार ने कभी भी पूरे देश के टीकाकरण के लिए नहीं कहा है।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के 3944 नए मामले सामने आए जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 5.78 लाख से अधिक हो गई जबकि 82 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 9342 हो गई है।

जैन ने कहा, ‘‘संक्रमण की दर तेजी से कम हो रही है जो संतोषजनक है और आगामी कुछ दिनों में इसे पांच फीसदी के स्तर से नीचे आ जाना चाहिए।’’

यह पूछने पर कि क्या प्रदर्शनकारी किसानों के कोविड-19 की जांच की जा रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘किसान दिल्ली के बाहर सीमावर्ती इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए हमने टिकरी और सिंघु बॉर्डर इलाकों में कुछ चिकित्सकीय सेवा केंद्र बनाए हैं न कि जांच केंद्र।’’

दिल्ली के अस्पतालों में कोविड सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि करीब 1600 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं और 1100 से अधिक बिस्तर अब भी खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos