लाइव न्यूज़ :

भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में हर स्तर पर बदलाव अवश्यंभावी : कोविंद

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात फरवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी तथा इच्छाशक्ति एवं कार्यान्वयन के अंतर को पाटने के लिए नवाचार के उपयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में हर स्तर पर बदलाव अवश्यंभावी है।

राष्ट्रपति ने उम्मीद जतायी कि विश्व ने कोविड-19 से सही सबक सीखे हैं।

कोविंद ने कहा, ‘‘भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में रोकथाम, रोग की पहचान या उपचार समेत हर स्तर पर बदलाव अवश्यंभावी हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र की कोई एक इकाई परिणाम नहीं दे सकती और न ही निष्कर्ष तक पहुंच सकती है।''

राष्ट्रपति ने राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का विकास सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी तथा इच्छाशक्ति एवं कार्यान्वयन के अंतर को पाटने के लिए नवाचार के उपयोग की आवश्यकता की मांग करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कोविड-19 जैसे स्वास्थ्य संकट कभी कभार ही आते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के एक वर्ग ने आगे इस तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को आगाह किया है। दुनिया को इससे सही सबक सीखने को मिले हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 से लोगों को अभूतपूर्व स्तर की पीड़ा और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश को अपने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीवन को खतरे में डालकर इस चुनौती का सामना किया।

उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के भारत द्वारा उठाए गए कदमों से बेशुमार लोगों की जान बची है।

कोविंद ने कहा कि उन्हें यह जानकार प्रसन्नता हुई कि विश्वविद्यालय ने महामारी से बेहतर तरीके से निपटने के लिये डॉक्टरों से लेकर नर्सों और प्रशासकों से लेकर अस्पताल सेवा प्रदाताओं तक दो लाख स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को प्रशिक्षित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो