लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना हुई ‘लगभग खत्म’

By भाषा | Updated: April 19, 2019 05:40 IST

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावना बृहस्पतिवार को उस वक्त बहुत धूमिल हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कहा कि आप तालमेल को लेकर बनी सहमति से पीछे हट गई है।

Open in App

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावना बृहस्पतिवार को उस वक्त बहुत धूमिल हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कहा कि आप तालमेल को लेकर बनी सहमति से पीछे हट गई है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी चाको ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन को लेकर पहले बनी सहमति से 'आप के पीछे हटने ' के बारे में अवगत कराया।

बाद में चाको ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन की संभावना ''लगभग खत्म'' हो गई है। उन्होंने कहा, ''मैंने आप नेता संजय सिंह के साथ चर्चा की और हमनें 3:4 के फार्मूले पर सहमति बनाई थी। इस फैसले के बाद आप कुछ और राज्यों में तालमेल की बातचीत करने लगी।'' चाको ने कहा, ''आज सुबह आप अपनी बात से पीछे हट गई। मुझे नहीं पता कि क्या वजह है। आप को दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।''

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस बीच, आप के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की जिसमें कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। आप का दावा है कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। दूसरी तरफ, आप ने यह साफ कर दिया है कि हरियाणा में आप के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत खत्म हो चुकी है। आप ने पहले दिल्ली के साथ हरियाणा में 6:3:1 के फार्मूले के साथ सीटों के तालमेल की पेशकश की थी।

अब उसने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन के तहत सीटों का ऐलान किया है। दरअसल, कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के लिए 3:4 के फार्मूले की पेशकश की थी, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन पर जोर दे रही थी। आप सूत्रों का पहले यह भी कहना था कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा। भाषा हक माधव माधव

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल